आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ कप्तान केएल राहुल चोटिल हो गए थे और अब उनके आगे खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है जबकि इसी बीच लखनऊ को एक और बड़ा झटका लग चुका है। तेज़ गेंदबाज़ जयदेव उनादकट कंधे में चोट के चलते आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

जयदेव बेशक इस सीजन में ज्यादा मैच ना खेले हों लेकिन वो जरूरत पड़ने पर लखनऊ के लिए अहम किरदार निभा सकते थे ऐसे में उनका टीम से बाहर होना लखनऊ के लिए एक बड़ा झटका है। जयदेव को ये चोट रविवार (30 अप्रैल) को नेट्स के दौरान लगी थी। हालांकि, भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि जयदेव की चोट इतनी भी गंभीर नहीं है और वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक फिट हो जाएंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून को ऑस्‍ट्रेलिया और भारत के बीच ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, आपको बता दें कि आईपीएल से बाहर होने के बाद उनादकट स्‍कैन के लिए मुंबई जाएंगे और बीसीसीआई के एक विशेषज्ञ से मिलेंगे। उनादकट को आईपीएल से बाहर करने का फैसला बोर्ड के मेडिकल स्‍टाफ़ से बातचीत के बाद लिया गया है।

लखनऊ के लिए इस सीज़न में उनादकट ने तीन मैच खेले थे जिसमें उन्होंने आठ ओवरों में 92 रन ख़र्च किए और एक भी विकेट ना हासिल कर सके। वहीं, अगर अंक तालिका में लखनऊ की स्थिति देखें तो केएल राहुल की टीम लगातार टॉप-4 में बनी हुई है और पिछली बार की तरह इस बार भी ये टीम प्लेऑफ खेलने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार