लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले से पहले सारा तेंदुलकर एक दिलचस्प स्थिति में नजर आईं। भाई अर्जुन तेंदुलकर LSG का हिस्सा हैं, जबकि GT की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। ऐसे में जब सारा से पूछा गया कि वो किस टीम को सपोर्ट करेंगी, तो उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Advertisement

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले से पहले सारा तेंदुलकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, यह मुकाबला रविवार (12 अप्रैल) को को इकाना स्टेडियम में खेला जाना है और इसी से पहले सारा से एक ऐसा सवाल पूछ लिया गया, जिसने उन्हें मुश्किल में डाल दिया।

बता दें कि सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। उन्हें IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले LSG ने मुंबई इंडियंस से ट्रेड डील के तहत 30 लाख रुपय में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, अभी तक उन्हें इस सीजन में LSG की टीम से डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। गौरतलब है कि लंबे समय से सोशल मीडिया पर सारा और गिल के रिश्ते को लेकर चर्चाएं चलती रही हैं, हालांकि दोनों ने कभी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा।

ऐसे में जब पैपराजी ने सारा से पूछा कि वह LSG और GT में से किस टीम को सपोर्ट करेंगी, तो वह मुस्कुराने लगीं और थोड़ा शर्माती हुई नजर आईं। उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनका यही रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर टीमों के इस सीजन प्रदर्शन की बात करें तो दोनों ही टीमें इस वक्त पॉइंट्स टेबल में बहुत मजबूत स्थिति में नहीं हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स तीन मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस एक जीत और दो हार के साथ 2 अंक लेकर सातवें नंबर पर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अपनी स्थिती मुजबत करने के लिए काफी अहम होने वाला है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार