Lucknow Super Giants IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स एक ऐसी टीम जिसने अपने पहले आईपीएल सीजन में टॉप 4 टीमों में अपनी जगह बनाई। आईपीएल 2022 में लखनऊ ने केएल राहुल की अगुवाई में क्वालीफाई करने से पहले 14 में से 9 मैच जीते थे, हालांकि इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन अब आगामी सीजन में LSG चैंपियन का खिताब जीतना चाहेगी। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 11 खिलाड़ियों के नाम जो आगामी सीजन में LSG की बेस्ट सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन बना सकते हैं।

Advertisement

4 ऑलराउंडर के साथ उतरेंगे केएल राहुल: लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत उनका मिडिल ऑर्डर और ऑलराउंडर बन सकते हैं। केएल राहुल के पास दीपक हुड्डा, आयुष बड़ोनी, मार्कस स्टोइनिस और क्रुणाल पांड्या को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का ऑप्शन होगा। यह चारों की खिलाड़ी बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही कर सकते हैं, वहीं सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें से तीन खिलाड़ी भारतीय हैं।

Advertisement

टॉप ऑर्डर उगल सकता है आग: LSG का टॉप ऑर्डर भी तगड़ा नज़र आ रहा है। लखनऊ के लिए केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ओपनिंग करते नज़र आ सकते हैं। वहीं मेगा ऑक्शन में उन्होंने कैरेबियाई फायर पावर निकोलस पूरन को भी खरीदा है। इस विस्फोटक बल्लेबाज़ के लिए LSG ने 16 करोड़ खर्चे हैं। ऐसे में वह नंबर तीन पर तबाही मचा सकते हैं। केएल राहुल एंकर रोल भी निभा सकते हैं।

LSG Strongest XI IPL 2023: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मोहसिन खान

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार