23 जनवरी/डुनेडिन (CRICKETNMORE) ।  डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए पांचवें वन डे में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ल्यूक रोंची और ग्रांट इलियट ने 6 विकेट के लिए 267 रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।  


पूरा स्कोरकार्ड देखें ⇒ न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका


टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 93 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ल्यूक रोंची और ग्रांट इलियट ने मिलकर 180 गेंदों में 267 रन के रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप करी। रोंची ने 99 गेंदों में 14 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 170 रन बनाए और इलियट ने 96 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। जिसके चलते न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 360 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया यह ल्यूक रोंची का पहला और इलियट का दूसरा वन डे शतक है। वन डे में यह न्यू जीलैंड के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। 

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार