24 जनवरी, जोहान्सबर्ग (CRICKETNMORE)> विराट कोहली 54 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस समय भरोसेमंद पुजारा और रहाणे बल्लेबाजी कर रहे हैं। लाइव स्कोर
Advertisement
विराट कोहली को लुंगी नगीदी ने स्लिप में एबी डीविलियर्स के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। आपको बता दें कि 54 रन पर आउट होने से पहले दो दफा कोहली का कैच छूटा था।
Advertisement
एक बार को कोहली का कैच एबी डीविलियर्स ने छोड़ा तो दूसरी दफा फिलेंडर ने कोहली का कैच छोड़ा। आपको बता दें कि विराट कोहली का 11 रन पर और 32 रन पर भी कैच छूटा था।
लेकिन तीसरी बार युवा तेज गेंदबाज लुंगी नगीदी ने अपनी कमाल की गेंद पर विराट जैसे दिग्गज बल्लेबाज को चकमा दिया और स्लिप में कैच कराकर पवेलियन भेजा।
एबी डीविलियर्स ने इस बार कैच लपकने में कोई गलती नहीं करी। देखिए कोहली को आउट करता देख लुंगी नगीदी के माकता- पिता खुशी से उछल पड़े ►