26 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गुरुवार को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। धोनी ये प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारत के 11वें क्रिकेटर हैं। 

Advertisement

विभिन्नठ क्षेत्रों में बेहतर काम करने ओर सेवा देने वालों को पद्म पुरस्का र से सम्मािनित किया जाता है, जिसकी शुरुआत साल 1954 में हुई थी। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले धोनी को भारत क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में वर्ल्ड टी20, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया पहली बार टेस्ट रैकिंग में नंबर 1 बनी थी।

 

साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी वनडे औऱ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम की पहली पसंद हैं। धोनी वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरा करने से सिर्फ 102 रन दूर है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने ही भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन का आंकड़ा छुआ है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

धोनी से पहले साल 2013 में पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार