चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वो किसी भी एक्टिव क्रिकेटर से ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। माही एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं और उनका एक नया वीडियो काफी वायरल हो रहा है। धोनी को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया जहां वो सिक्योरिटी चेक से गुजर रहे थे और तभी एक फैन ने जोर-जोर से उनका नाम चिल्लाना शुरू कर दिया।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही एयरपोर्ट की सिक्योरिटी जांच के लिए एंट्री लेते हैं तभी एक फैन जोर से आवाज लगाने लगता है। वो कहता है ‘माही भाई आई लव यू’, धोनी तक ये आवाज पहुंच चुकी थी लेकिन उन्होंने कोई रिएक्ट नहीं किया। ये फैन यहीं नहीं रूका और इसके बाद उसने दोबारा कहा,  ‘माही भाई आई लव यू, मेरे हाथ कांप रहे हैं।’ माही इस फैन की आवाज़ सुनकर मंद-मंद मुस्कुराने लगते हैं और वीडियो में ये दृश्य कैप्चर हो जाता है।

Advertisement

15 सेकेंड का ये वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। धोनी को इस वीडियो में व्हाइट कलर की टी-शर्ट में देखा जा सकता है। धोनी की इस वीडियो पर फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ फैंस तो ये भी लिख रहे हैं कि धोनी को वर्ल्ड कप के लिए मेंटोर के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए। जबकि कुछ फैंस धोनी को आगामी आईपीएल से पहले फिट होने के लिए कह रहे थे।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि धोनी ने पूरा आईपीएल घुटने की चोट के साथ खेला और उन्होंने इस चोट का असर टीम पर बिल्कुल भी नहीं पड़ने दिया। असुविधा के बावजूद धोनी सभी मैचों में खेलते हुए नजर आए। जैसे ही सीज़न खत्म हुआ उसके तुरंत बाद, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में धोनी की सफल सर्जरी हुई। अब उम्मीद है कि धोनी आईपीएल 2024 में भी खेलते हुए नजर आएंगे लेकिन उसका फैसला वो आईपीएल से कुछ महीने पहले अपनी फिटनेस को देखने के बाद लेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार