4 अगस्त,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। मनीष पांडे की नाबाद 93 रन की कप्तानी पारी की बदौलत भारत ए ने ट्राई सीरीज के एक रोमाचंक मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका को 1 विकेट से हरा दिया। पांडे द्वारा 85 गेंदों में खेले गई नाबाद 93 रन की पारी की मदद से इंडिया ए ने 2 गेंद बाकी रहते हुए 267 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। पांडे के अलावा सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 68 रन और क्रुणाल पांड्या ने 25 रन का योगदान दिया।

Advertisement

 इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका एक की टीम 48.2 ओवर में 266 रन पर ही ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक्स क्लासेन की 127 और निचले क्रम के बल्लेबाज विलियम ने 66 रन बनाए।

Advertisement

भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार और सिद्धार्थ कौल तीन विकेट लिए।ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS  

इसके जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की टीम की शुरुआत खऱाब रही। श्रेयस अय्यर (9 रन), विजय शकंर (0) और ऋषभ पंत (20) तीनों सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन कप्तान मनीष पांडे शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक छोर पर जमे रहे। संजू सैमसन ने 90 गेंदों में 68 रन की पारी खेली, लेकिन वह भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। एक समय इंडिया ए का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 225 पर था। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऑलराउंडर कृणाल पांड्या ने 15 गेंदों में तीन चौकों और 1 छक्के की मदद से 25 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।

भारत को आखिरी 9 गेंद पर 4 रन की दरकार थी तब दसवें नंबर के बल्लेबाज कॉल आउट हो गए। लेकिन पांडे ने संयम बनाए रखा और अंत में मोहम्मद सिराज (2) ने 2 गेंद बाकी रहते हुए विजयी रन लगाए। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका PHOTOS  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार