बर्मिघम, 31 जुलाई | विश्व कप जीतने के बाद इंग्लैंड के सामने अब एक और बड़ी सीरीज-एशेज सीरीज इंतजार कर रही है जहां वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज की शुरुआत गुरुवार से बर्मिघम में हो रही है और इसी के साथ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत भी होगी। टेस्ट चैम्पियनशिप के आने से खेल के लंबे प्रारुप में निश्चित तौर पर रोमांच बढ़ेगा। इस चैम्पियनशिप का अंत जुलाई 2021 में होगा जिसकी विजेता एक टीम होगी। 

Advertisement

इंग्लैंड की टेस्ट टीम ने हालांकि अभी आयरलैंड के खिलाफ मैच खेला था जहां उसे परेशानी हुई थी। वह ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ उस तरह के प्रदर्शन को दोहराने की गलती नहीं कर सकती क्योंकि आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को वापसी का मौका मिल गया था लेकिन टेस्ट में अपनी बादशाहत को दोबारा हासिल करने के लिए उतारु ऑस्ट्रेलिया इस तरह के मौके नहीं देगी। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट में रिकार्ड बीते एक साल में अच्छा नहीं रहा है लेकिन इस सीरीज से उसके दो बेहतरीन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर वापसी कर रहे हैं। साथ ही कैमरून बैनक्रॉफ्ट भी मैदान पर उतरने को तैयार हैं। यह तीनों बॉल टेम्परिंग विवाद में प्रतिबंध झेलने के बाद आ रहे हैं और अपने आप को साबित करने के लिए बेकरार होंगे। 

 

विश्व कप में स्मिथ और वार्नर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। अगर यह दोनों उसी फॉर्म को बरकरार रखने में सफल रहे तो इंग्लैंड के लिए परेशानी हो सकती है। 

उस्मान ख्वाजा भी फिटनेस टेस्ट में पास हो गए हैं और अंतिम-11 का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया थोड़ा संभल कर चुनाव करेगी। टीम के कप्तान टिम पेन ने साफ कर दिया है कि पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड एक साथ मैदान पर नहीं उतारेंगे। यह फैसला इन तीनों के करियर को लंबा विस्तार देने के लिहाज से लिया है। 

ऐसे में देखना होगा कि इन तीनों में कौन अंतिम-11 में जगह बनाता है। जेम्स पैटिनसन भी वापसी कर रहे हैं और उनका खेलना भी तय माना जा रहा है। 

Advertisement

इंग्लैंड की गेंदबाजी जोफ्रा आर्चर के आने से और मजबूत होगी। जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड पहले से ही टीम में हैं और आर्चर के साथ मिलकर यह तीनों किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का दम रखते हैं। 

बल्लेबाजी में इंग्लैंड को उम्मीद होगी की जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, कप्तान जोए रूट, बेन स्टोक्स उसी तरह का प्रदर्शन करें जिस तरह का विश्व कप में किया था। 

टीमें (सम्भावित) : 

Advertisement

इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रोरी बर्न्‍स, मोइन अली,जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, सैम कुरैन। 

ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मार्कस हैरिस, जोस हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, जेम्स पैटिनसन, स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार