16 जनवरी,नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबलीटेशन करेंगे जबकि युवा पृथ्वी शॉ चोट से उबर कर इंडिया-ए से जुड़ने के लिए न्यूजीलैंड रवाना हो गए हैं। भुवनेश्वर का 11 जनवरी को हार्निया का ऑपरेशन हुआ है।

Advertisement

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा है, "तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नौ जनवरी को लंदन गए थे और 11 जनवरी को उनका हार्निया का सफल ऑपरेशन हुआ है। भारतीय टीम के फिजियो योगेश परमार उनके साथ थे। भुवनेश्वर अब भारत लौट कर एनसीए में रिहैब करेंगे।"

Advertisement

बयान में साथ ही लिखा हैे, "सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने एनसीए में अपना रिहैब पूरा किया है और वह कंधे की चोट से सफलता पूर्वक उबरने में सफल रहे हैं। उन्होंने अपने आप को खेल के सभी प्रारूपों में चयन के लिए उपलब्ध बताया है। पृथ्वी न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं और जल्दी ही इंडिया-ए टीम से जुडेंगे।"

शॉ ने भी न्यूजीलैंड रवाना होने लेकर एक फोटो ट्वीट किया।

फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो रहा हूं। टीम के साथियों के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। वो मेरी पसंदीदा जगहों में से एक हैं जहां हमने अंडर-19 विश्व कप जीता था।"

शॉ को रणजी ट्रॉफी मैच में कर्नाटक के खिलाफ खेलते हुए कंधे में चोट लग गई थी। इसके बाद वह एनसीए में चोट पर काम कर रहे थे। शॉ ने बुधवार को सभी फिटनेस टेस्ट पास किए।

Advertisement

भुवनेश्वर चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार