क्रिकेट के मैदान से हमें हर रोज कई मज़ेदार घटनाएं देखने को मिलती हैं और उन्हीं घटनाओं में से एक बांग्लादेश की नेशनल क्रिकेट लीग (NCL) में देखने को मिली जहां सिलहट और खुलना डिवीजन के बीच चौथे राउंड के मैच के दूसरे दिन असदुल्लाह गालिब बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से आउट हो गए।

Advertisement

आउट होने से पहले गालिब ने सिलहट के लिए शतक बनाया। 242 गेंदों में 115 रनों की उनकी पारी से ज़्यादा, उनके आउट होने के तरीके की चर्चा हो रही है। ये घटना तब हुई जब असदुल्लाह गालिब 115 रन बनाने के बाद मेहदी हसन का सामना कर रहे थे, उनके बैटिंग पार्टनर अमित हसन उस समय 450 गेंदों पर 211 रन बना चुके थे और टीम का स्कोर 465/3 था।

Advertisement

मेहदी हसन अपने ओवर की अगली गेंद डालने के लिए तैयार थे लेकिन गेंद डालते समय गेंद उनके हाथ से फिसलकर काफी ऊपर आसमान में चली गई। इस दौरान नॉन-स्ट्राइकर अमित हसन भी गेंद को तलाश रहे थे कि तभी असदुल्लाह गालिब ने इस लूपी डिलीवरी को भी खेलने का फैसला किया और छक्के के लिए मारने की कोशिश की मगर गेंद में कोई गति नहीं होने के कारण उनके शॉट को ऊंचाई तो मिली लेकिन दूरी नहीं मिली और जिस गेंद को डेड बॉल दिया जाना चाहिए था उस पर गालिब ने अपना विकेट गंवा दिया।

गालिब के आउट होने का तरीका सच में फैंस को लोटपोट कर गया और उनका ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। इस मैच की बात करें तो सिलहट ने अंततः 496-7 पर पारी घोषित कर दी। स्टंप्स तक खुलना ने बिना किसी नुकसान के 3 रन बना लिए थे। अब यहां से खुलना की टीम को अपने बल्लेबाजों से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी क्योंकि अगर पहली पारी में उनकी टीम पिछड़ी तो ये मैच बचाना उनके लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार