10 अप्रैल। रोहित शर्मा की जगह आजके मैच में कप्तान कर रहे पोलार्ड ने धमाल करते हुए 83 रन की पारी खेल मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मैच जीता दिया। पोलार्ड 31 गेंद पर 83 रन की पारी खेलकर आउट हए और मुंबई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।  स्कोरकार्ड

Advertisement

पोलार्ड के आउट होने के बाद अल्जारी जोसेफ और राहुल चहर ने मुंबई को जीत दिलाई। आखिरी गेंद पर 2 रन की दरकार मुंबई को थी और ऐसे में अल्जारी जोसेफ ने आखिरी गेंद पर 2 रन बनाकर मुंबई को रोमांचक जीत दिलाई।

Advertisement

आखिरी 2 ओवर में मुंबई को जीत के लिए 32 रनों की दरकार थी तो वहीं आखिरी 6 गेंद पर 15 रन बनानें थे। ऐसे में पोलार्ड ने अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और बचे हुए लक्ष्य के करीब पहुंचाकर मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई।

आपको बता दें पोलार्ड के अलावा 13 गेंद पर 19 रन की पारी हार्दिक पांड्या ने खेली और मुंबई इंडियंस के रन रेट को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 21 रन और क्विटन डीकॉक ने 24 रन बनाए।

किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से 3 विकेट मोहम्मद शमी और अश्विन और सैम कुरैन को 1- 1 विकेट मिला। राजपूत के खाते में 1 विकेट आए। ईशान किशन रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे।

इससे पहले केएल राहुल की नाबाद 101 रन की शतकीय पारी और क्रिस गेल (63) रन की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 197 रन बनाए।

Advertisement

मुंबई के तरफ से मुंबई इंडियंस के तरफ से जेसन बेहरनडॉर्फ के खाते में 1 विकेट और हार्दिक पांड्या के खाते में भी 2 विकेट गिरे। इसके साथ- साथ बुमराह के खाते में 1 विकेट आए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार