वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कीरोन पोलार्ड अब एमआई एमिरेट्स के कप्तान नहीं रहे हैं। जी हां, ऐसा ही हुआ है। एमआई एमिरेट्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है जिसके जरिए ये साफ हो गया है कि कीरोन पोलार्ड से एमआई एमिरेट्स की कप्तानी छिनी जा चुकी है और अब एमिरेट्स के नए कप्तान निकोलस पूरन होंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि हाल ही में कीरोन पोलार्ड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा की थी जिसमें लिखा था कि "जब बारिश रुक जाती है तो सभी को छाता एक बोझ लगने लगता है। ऐसे ही जब लाभ खत्म हो जाते हैं तो वफादारी भी खत्म हो जाती है।"

Advertisement

पोलार्ड की स्टोरी को सभी मुंबई इंडियंस फैंस हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने से जोड़कर देख रहे थे, लेकिन अब कहीं ना कहीं ये साफ हो चुका है कि पोलार्ड एमआई एमिरेट्स की कप्तानी जाने से दुखी हैं। ये भी जान लीजिए कि पोलार्ड को एमआई कैपटाउन की कप्तानी सौंपी गई है क्योंकि फिलहाल राशिद खान पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में ये भी हो सकता है कि राशिद के फिट होने के बाद पोलार्ड एमआई कैपटाउन के भी कप्तान ना रहें।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि बीते समय में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने काफी बदलाव किये हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में अब हार्दिक पांड्या मुंबई के कप्तान होने वाले हैं। वहीं एसए20 और एमएलसी में पोलार्ड MI को लीड करेंगे। इसके अलावा ILT20 लीग में निकोलस पूरन टीम की कप्तानी करने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार