MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में पहली ही गेंद पर मॉन्स्टर सिक्स जड़ दिया। मार्कस स्टोइनिस ने मुरुगन अश्विन द्वारा फेंके जा रहे 13वें ओवर की तीसरी गेंद को स्टेडियम पार करा दिया। मार्कस स्टोइनिस का ये छक्का 104 मीटर दूर जाकर गिरा था।

Advertisement

वहीं, इस गगनचुंबी छक्के के बाद स्टेंड में बैठीं मार्कस स्टोइनिस की प्रेमिका Stephanie Muller के चेहरे पर भी हंसी देखते बनती थी। मार्कस स्टोइनिस ने मुरुगन अश्विन की गेंद को बस टाइम किया और खड़े-खड़े छक्का लगा दिया। हालांकि, इस छक्के के अलावा मार्कस स्टोइनिस मैच में कुछ खास नहीं कर सके।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मार्कस स्टोइनिस 9 गेंदों पर 10 रन बनाकर चलते बने। वहीं अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा का ये फैसला गलत साबित हुआ और लखनऊ के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

5 में से 5 मुकाबले हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी है। कीरोन पोलार्ड, टायमल मिल्स, डेवाल्ड ब्रेविस और फैबियन एलन 4 विदेशी खिलाड़ी हैं जिन्हें मुंबई ने प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने कृष्णप्पा गौतम की जगह मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार