मुंबई, 29 अप्रैल | कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज क्रिस लिन का मानना है कि टीम का मध्य क्रम, सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा द्वारा दी गई की ठोस शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाया और यही टीम का मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का कारण बना। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने कप्तान गौतम गंभीर की 45 गेंदों में खेली गई 59 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे।

Advertisement

जवाब में मुंबई ने रोहित की पारी और पोलार्ड की 17 गेंदों में 51 रनों की पारी की बदौलत दो ओवर पहले जीत हासिल कर ली थी। लिन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मेरा मानना है कि शायद हमने 15 रन कम बनाए और फिर हम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके।"

उन्होंने कहा, "गेंदबाजी में हम अपनी रणनीति का पालन नहीं कर सके। टी-20 क्रिकेट में अगर आप सही जगह गेंद करने से चूक जाते हैं तो आप गेंद को मैदान से बाहर जाते हुए देखते हैं।" लिन ने कहा कि टीम अपने अगले मैच में वापसी करेगी।

उन्होंने कहा, "यह अंत नहीं है। हम वापसी करेंगे। यही आईपीएल की खूबसूरती है। दिल्ली के खिलाफ दो दिन बाद हम वापसी करेंगे।" लिन ने मुंबई के कप्तान रोहित के अंत तक मैदान पर टिके रहने की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा, "मैं जब भी उनके खिलाफ खेला हूं, उन्होंने बड़ा स्कोर किया है। उन्होंने इससे पहले वाले मैच में भी हमारे खिलाफ रन किए थे। हमने उनको जल्दी आउट करने की काफी कोशिश की थी। वह अपनी पारी में कभी भी घबराए नहीं जोकि एक अच्छे बल्लेबाजी की खासियत होती है। वह वाकई काफी शानदार खेले।"

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार