Deepti Sharma Most Wickets In Women's Internationa Record: भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल जाने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मुकाबले में वह इंतजार को खत्म करते हुए इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम करना चाहेंगी।

Advertisement

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाज बनने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। दीप्ति ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले मुकाबले में उन्होंने गेंद से कहर बरपाते हुए सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। 

Advertisement

हालांकि साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिछले दो मुकाबलों में वह 1 भी विकेट लेने में सफल नहीं हो सकीं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपने चार ओवर में 44 रन खर्च किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 23 रन दिए, लेकिन विकेट का खाता यहां भी नहीं खोल पाईं। इसी वजह से उनका इंतजार अभी भी जारी है।

फिलहाल महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है। दोनों के खाते में 355-355 विकेट हैं। अब दीप्ति को इस रिकॉर्ड पर अकेले कब्जा जमाने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है।

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

  1. झूलन गोस्वामी – 355 विकेट
  2. दीप्ति शर्मा – 355 विकेट
  3. कैथरीन स्किवर-ब्रंट – 335 विकेट
  4. एलिस पेरी – 332 विकेट
  5. सोफी एक्लेस्टोन – 327 विकेट

भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला रविवार (28 जून) को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला भारत के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम है। साथ ही दीप्ति शर्मा के पास भी इस मैच में इतिहास रचने का शानदार मौका होगा। अगर वह एक विकेट हासिल करने में सफल रहती हैं तो महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की नई 'विकेट क्वीन' बन जाएंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दीप्ति के करियर आंकड़े भी उनकी निरंतरता की कहानी बयां करते हैं। उन्होंने अब तक वनडे क्रिकेट में 124 मैचों में 166 विकेट, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 148 मैचों में 167 विकेट और टेस्ट क्रिकेट में 22 विकेट हासिल किए हैं। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार