पाकिस्तान में नेशनल टी20 कप खेला जा रहा है जहां टूर्नामेंट का 40वां मुकाबला बीते शनिवार (2 दिसंबर) को सियालकोट और एबटाबाद के बीच कराची में खेला गया था। इस मैच में एक बेहद ही अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। दरअसल, सियालकोट की इनिंग के दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज़ मिर्ज़ा ताहिर बेग हिट विकेट आउट हो गए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

यह घटना 12वें ओवर में घटी। याहिर की गेंद पर ताहिर बेग एक जोरदार शॉट खेलना चाहते थे। इसी बीच जब उन्होंने तेजी से शॉट मारा तब अचानक वो अपना संतुलन खो बैठे। दरअसल, उन्हें मांसपेशियों पर खिंचाव आया था जिस वजह से उनके लिए संतुलन बनाना बेहद मुश्किल हो गया और वो विकेट पर ही गिर गए।

Advertisement

इस तरह मिर्ज़ा आउट हो गए थे, लेकिन राहत की बात ये थी कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। अब पाकिस्तानी फैंस यही उम्मीद करेंगे कि वो अपनी टीम के अगले मैच से पहले पूरी तरह रिकवर करें और एक बार फिर टीम के लिए खूब रन बनाए। बात करें अगर इस मुकाबले की तो सियालकोट ने इस मैच में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 119 रन जोड़े थे।

Also Read: Live Score

इसके जवाब में एबटाबाद की टीम ने अपने सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज़ सज्जाद अली की 45 गेंदों पर 50 रन की इनिंग के दम पर आसानी से महज 17.4 ओवर में सियालकोट द्वारा रखा गया 120 रन का टारगेट हासिल करके जीत हासिल की। बात करें अगर पाकिस्तान की इंटरनेशनल टीम की तो फिलहाल वो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां उन्हें 14 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार