IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। डेविड वॉर्नर की अगुवाई में DC की टीम अब तक चार मुकाबले खेल चुकी है जिसमें उन्हें एक मैच में भी जीत नसीब नहीं हुई है। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ शनिवार (15 अप्रैल) को होगा जिसमें वह किसी भी हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। इस मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श एक बार फिर टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

Advertisement

जी हां, मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ चुके हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श अपनी शादी के लिए वापस अपने घर लौट गए थे। मार्श एक हफ्ते आईपीएल से दूर रहे, लेकिन अब वह मैदान पर उतरने को तैयार हैं। RCB के साथ मैच से पहले मिचेल मार्श जमकर फील्डिंग प्रैक्टिस करते कैमरे में कैद हुए हैं।

Advertisement

बता दें कि मार्श एक आक्रमक खिलाड़ी हैं और इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं। हालांकि अब तक उनका बल्ला आईपीएल सीजन 16 में कुछ ज्यादा रन नहीं बना सका है। मार्श ने दो मैचों में कुल 4 रन और एक विकेट चटकाया है। लेकिन अब वह चाहेंगे कि अपनी टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान करें। पिछले सीजन मार्श ने 8 मैचों में 251 रन और 4 विकेट चटकाए थे।

बात करें अगर आईपीएल पॉइंट्स टेबल की तो सीजन में अब तक कुल 18 मुकाबले खेले जा चुके हैं। फिलहाल पॉइंट्स टेबल के टॉप पर राजस्थान रॉयल्स की टीम 4 मैचों में से 3 जीत और एक हार के साथ मौजूद है। लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस, और कोलकाता नाइट राइडर्स टॉप 4 टीमों में शामिल हैं। वहीं 9वें पायदान पर सनराइजर्स  हैदराबाद की टीम और 10वें पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार