नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (Northern Superchargers) के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने शुक्रवार (2 अगस्त) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए द हंड्रेड 2024 के मुकाबले में ओवल इनविंसिबल्स (Oval Invincibles) के सैम कुरेन (Sam Curran) का हैरतअंगेज कैच लपका। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ औऱ ओवल इनविंसिबल्स को मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी पहली हार मिली। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओवल की टीम के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कुरेन ने लॉन्ग ऑन की तरफ बड़ा शॉट खेला। जहां सैंटनर ने अपने दाईं तरफ भागते हुए हवा में डाइव मारकर गेंद को जमीन से टकराने से पहले ही लपक लिया।  कुरेन ने अपनी पारी में तीन गेंद खेलकर 2 रन बनाए। 

Advertisement

सैंटनर ने इस मुकाबले में 24 रन देकर ओवल के कप्तान सैम बिलिंग्स का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया और फील्डिंग में दो कैच पकड़े। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने ओवल इनविंसिबल्स को 19 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने 100 गेंद में 5 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए।  जिसमें निकोलस पूरन ने 41 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के जड़े। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।  

इसके जवाब में ओवल इनविंसिबल्स की टीम 9 विकेट गवाकर 126 रन ही बना पाई। डोनोवन फ़ेरेरा ने 24 गेंदों में 49 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत की दहलीज तक नहीं ले जा सके। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार