डर्बी (इंग्लैंड), 15 जुलाई (CRICKETNMORE)| शानदार फॉर्म में चल रही कप्तान मिताली राज (109) के बेहतरीन शतक के दम पर भारत ने महिला वर्ल्ड कप के अपने अंतिम लीग मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड के सामने 266 रनों की चुनौती रखी है। भारत ने बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर, पहली पारी खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 265 रन बनाए। 

Advertisement

मिताली का यह इस वर्ल्ड कप में पहला और कुल छठा शतक है। उन्होंने 123 गेंदों में 11 चौकों की मदद से शतकीय पारी खेली। उनके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 60 तथा वेदा कृष्णामूर्ति ने 43 गेंदों में 70 रनों की तेज तरार्र पारी खेलते हुए टीम को मजबूती प्रदान की।

Advertisement

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 21 रनों पर ही अपने दो अहम विकेट खो दिए। पिछले मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाली पूनम राउत चार रनों के निजी स्कोर पर आउट हुईं। वहीं, सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना एक बार फिर बल्ले से नाकाम रहीं और महज 13 रन ही बना सकी।

यहां से मिताली और हरमनप्रीत ने तीसरे विकेट के लिए 132 रनों की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 153 तक पहुंचाया। 90 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाने वाली हरमनप्रीत, लेघ कास्पेरेक का शिकार हुईं। 

सात गेंदों का सामना करने के बाद भी दीप्ति शर्मा खाता नहीं खोल पाईं। उनके रूप में भारत ने अपना चौथा विकेट खोया। 

मिताली को फिर वेदा का साथ मिला। मिताली थोड़ा धीमा खेल रही थीं तो वेदा ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के और सात चौके लगाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 108 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्कोर दिया। दोनों खिलाड़ी आखिरी ओवर में आउट हुईं।

अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने T20 में जड़ा दोहरा शतक, गेल,डी विलियर्स जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार