26 सितंबर,(CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के स्पिनर मोइन अली ने काउंटी चैंपियनशिप में वर्सेस्टशायर के लिए खेलते हुए यॉर्कशायर के खिलाफ हुए मुकाबले में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई। मोइन हालात की मांग के हिसाब से अपनी गेंदबाजी के स्टाइल में ही बदलाव कर दिया।
Advertisement
ऑलराउंर मोइन इस मैच में स्पिन की जगह मध्यम गति से तेज गेंदबाजी करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होनें क्रीज पर जमे हुए यॉर्कशायर के बल्लेबाज जैक ब्रूक्स (82) का विकेट का विकेट भी हासिल किया।
Advertisement
इंग्लैड टीम में उनके साथी खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उनकी इश प्रतिभा की तारीफ भी की।
मोइन अली ने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैचों में 2614 रन बनाए हैं,जिसमें 5 शतक शामिल हैं। साथ ही गेंदबाजी में उन्होंने 145 विकेट झटके हैं।