पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ऑनफील्ड और ऑफफील्ड अपने व्यवहार की वजह से फैंस का दिल जीतते रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जहां मोहम्मद रिजवान को ना चाहते हुए भी अपनी एक महिला फैन का दिल तोड़ना पड़ा। लड़की मोहम्मद रिजवान के साथ सेल्फी लेना चाहती थी जिसके लिए उसने गुहार भी लगाई लेकिन, रिजवान उससे किनारा करना ही बेहतर समझते हैं।

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है मोहम्मद रिजवान लड़कों के साथ आराम से फोटो खिंचवा रहे होते हैं। इस बीच एक लड़की क्रिकेटर के साथ तस्वीर लेने के लिए अपना कैमरा लेकर आ जाती है। लेकिन, रिजवान नम्रता का भाव दिखाते हुए पीछे हटना ही बेहतर समझते हैं।

Advertisement

दरअसल, मोहम्मद रिजवान बेहद धर्मिक व्यक्ति हैं। मोहम्मद रिजवान ने कहा था कि वो महिला के साथ फोटो या तस्वीर इसलिए नहीं खिंचवाते क्योंकि वो खुदको इस काबिल नहीं समझते कि वो महिला के साथ खड़े हो सकें। महिलाओं के प्रति उनके मन में अपार सम्मान है। इसी सम्मान को बनाए रखने के लिए वो लड़कियों से दूर रहते हैं।

मोहम्मद रिजवान उनकी आंखों में देखने या उनसे बात करने से भी बचते हैं। यहां तक ​​कि महिला स्पोर्ट्स एंकर या पत्रकारों से बातचीत करते हुए भी रिजवान को आंखें नीची करते हुए जवाब देते हुए देखा गया है। कुछ वक्त पहले मोहम्मद रिजवान से जुड़ा ऐसा ही वीडियो सामने आया था जिसमें एक इंडियन लड़की उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए कहती है।

यहां मोहम्मद रिजवान इंडियन लड़की का मान रखकर फोटो खिंचवाने के लिए तैयार तो हो जाते हैं लेकिन, लड़की के करीब आने की जगह उससे काफी दूर बना लेते हैं। इंडियन लड़की ने रिजवान के साथ फोटो खिंचवाने के बाद इसे सेल्फी की जगह दूर्फी कहा था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार