टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का उनकी पत्नी हसीन जहां के साथ विवाद जगजाहिर है। हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कोई ना कोई पोस्ट या तस्वीर शेयर करके चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच हसीन जहां ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

हसीन जहां ने तस्वीर को शेयर करने के साथ ही उसके कैप्शन में लिखा, 'क्या रोकेगा मुझे जमाना, मेरी जिंदगी मुझे है गुजारना, तुम्हें पसंद नहीं तुम ना आना, मैं हूं हसीन खुशी है मेरा ठिकाना, कैसा लगा जरूर बताना। हैप्पी रैनी डे।' हसीन जहां फोटो में येलो और ब्लैक कलर के टॉप के साथ शॉर्ट पैंट पहन रखी हैं।

Advertisement

एक यूजर ने हसीन जहां को ट्रोल करते हुए लिखा, 'शौहर के बगैर भी कैसा जीना शमी भाई के पास चली जाओ और अच्छे कपड़े पहनो।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'अरे यार ये कैसी तस्वीर डाली है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शमी भाई से कॉटेक्ट करो भाबीजी अभी मौका है वरना यह मौका भी हाथ से निकल जाएगा।'

Advertisement

बता दें कि मोहम्‍मद शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां की एक प्यारी सी छोटी बच्ची भी है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने कुछ वक्त पहले उन पर और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद काफी विवाद खड़ा होने के साथ ही शमी का नाम भी काफी खराब हुआ था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार