अभिनेत्री और बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा इस समय भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनसे कई मौकों पर पैपराज़ी ने रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछे लेकिन उन्होंने उस समय कुछ नहीं बोला मगर अब उन्होंने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। 

Advertisement

माहिरा ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट करके उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में अटकलें खत्म कर दीं। उन्होंने स्टोरी में लिखा कि उनके रिलेशनशिप के स्टेटस पर अटकलें लगाना बंद किया जाए क्योंकि वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं। माहिरा से पहले भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने भी इंस्टा स्टोरी के जरिए पैप्स को फटकार लगाई और माहिरा और अपने रिश्ते की अफवाहों को खत्म किया।

Advertisement

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, सिराज ने पैपराज़ी से माहिरा और उनके कथित रिश्ते के बारे में सवाल पूछने से परहेज करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अटकलें "पूरी तरह से असत्य और निराधार हैं।" हालांकि, बाद में सिराज ने ये पोस्ट को हटा दिया जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई। 20 मार्च को, माहिरा शर्मा को मुंबई में एक पुरस्कार समारोह में देखा गया, जहां पैपराज़ी ने उन्हें आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बारे में मज़ाकिया अंदाज़ में चिढ़ाया।

वायरल हुए एक वीडियो में, एक फोटोग्राफर को पूछते हुए सुना जा सकता है, “कल से आईपीएल शुरू हो रहा है। माहिरा जी किसकी साइड हैं आप? कौनसी टीम को सपोर्ट कर रहे हो? आपकी पसंदीदा टीम कौनसी है?”

माहिरा इस सवाल का जवाब देने से बचती रही और आखिरकार जबा पानी सिर से ऊपर चढ़ गया तो उन्होंने इंस्टा स्टोरी के जरिए इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। सिराज और माहिरा के सामने आकर जवाब देने से ये साफ है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं और शायद अब मीडिया और पैप्स अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और इन खबरों को छापने से पहले सोचेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार