29 जून। भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। गौरतलब है कि पहले टी-20 में भी आय़रलैंड की टीम ने टॉस जीता था और फील्डिंग करने का फैसला किया था। स्कोरकार्ड

Advertisement

पहले टी-20 में भारत की टीम 76 रन से जीतने में सफल रही थी। धोनी, शिखर धवन, भुवी और बुमराह को आराम दिया गया है। भारत की टीम में 4 बदलाव हुए हैं। 

Advertisement

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 में तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि उमेश यादव ने अपना पहला टी- 20 इंटरनेशनल मैच 7 अगस्त 2012 को खेला था। उस मैच के बाद से 65 टी20 इंटरनेशनल मैच भारत की टीम खेल चुकी है। 

उमेश यादव के टी-20 प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उमेश यादव भारत के तरफ से सबसे ज्यादा मैच के अंतराल पर टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार