5 अक्टूबर। विशाखापट्टनम टेस्ट मैच की पहली पारी में 176 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा दूसरी पारी में भी धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि भारत की टीम को पहली पारी के आधार पर 106 रनों की बढ़त मिली है।

Advertisement

ऐसे में दूसरी पारी में रोहित शर्मा वनडे और टी-20 के अंदाज की तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं। अपनी दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने अर्धशतक जमा दिया है। टेस्ट में रोहित का यह 11वां अर्धशतक है।

Advertisement

रोहित शर्मा ने अर्धशतक केवल 72 गेंद पर जमाया है जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। 

इसके अलावा रोहित शर्मा ने अपने नाम टेस्ट क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड कर लिया है। किसी एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक छक्का जमाने के मामले में रोहित शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

विशाखापट्टनम टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर रोहित शर्मा ने अबतक 9 छक्के जमा लिए हैं। गौरतलब है कि साल 1994 में नवजोत सिंह सिद्धू ने लखनऊ टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के जमाने में सफलता पाई थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार