वो कहते हैं ना कि एक खिलाड़ी बढ़ती उम्र के साथ-साथ ढलने लगता है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के मामले में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इस बात का एहसास माही ने एक बार नहीं बल्कि बार-बार कराया है। चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच मुकाबले के दौरान भी इसी चीज़ का नमूना देखने को मिला। 

Advertisement

धोनी जिस अंदाज से ग्लेन मैक्सवेल को रनआउट किया उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है। सोशल मीडिया पर माही का ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं। ये रनआउट आरसीबी की पारी के 9वें ओवर में देखने को मिला जब रविंद्र जडेजा की आखिरी गेंद पर माही की चीते जैसी फुर्ती देखने को मिली।

Advertisement

विराट कोहली ने रवींद्र जडेजा की गेंद को कवर पर टैप किया और मैक्सवेल को एक रन के लिए भगा दिया। हालांकि, रॉबिन उथप्पा ने भी बढ़ती उम्र को खुद पर हावी नहीं होने दिया और फुर्ती दिखाते हुए  जल्दी से गेंद को पकड़ा और उसे माही तक पहुंचा दिया लेकिन इसके बाद धोनी ने जो बिज़ली जैसी तेज़ी दिखाई उसे देखकर ये बिल्कुल भी नहीं लगा कि वो 40 के पार हो गए हैं।

धोनी ने पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर दी और मैक्सवेल क्रीज़ से काफी दूर रह गए। इस मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर का बल्ला खामोश रहा और वो सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने। इससे पहले, सीएसके के कप्तान धोनी ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार