आईपीएल 2021 के पहले क्वालिफायर में जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने फाइनल में एंट्री मार ली है। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में सीएसके को महेंद्र सिंह धोनी ने जीत दिलाई। हालांकि, सोशल मीडिया पर सीएसके की जीत के अलावा धोनी की भी काफी चर्चा हो रही है।

Advertisement

बल्ले से धमाल मचाने वाले धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो अंपायर के साथ बहस करते हुए नज़र आ रहे हैं। माही जो अक्सर विकेट के पीछे शांति से विकेटकीपिंग करते हुए दिखाई देते हैं, इस वीडियो में काफी नाराज़ नजर आ रहे हैं। ये घटना दिल्ली की पारी के 16वें ओवर में देखने को मिली।

Advertisement

ये ओवर शार्दुल ठाकुर कर रहे थे और ऋषभ पंत स्ट्राइक पर थे। इस ओवर में शार्दुल ठाकुर ने ऋषभ पंत के खिलाफ एक स्पष्ट रणनीति बनाई थी जिसके तहत उन्होंने पंत को एक वाइड यॉर्कर डाली जिसे अंपायर ने वाइड करार दे दिया। इसके बाद गेंदबाज और कप्तान धोनी अंपायर की इस कॉल से खुश नहीं थे।

अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए महेंद्र सिंह धोनी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ के पास गए और अपना पक्ष उनके सामने रखा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैप्टन कूल अंपायर को ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऋषभ पंत भी गेंद के पास जाने की कोशिश कर रहे थे इसलिए इस गेंद को वाइड नहीं दिया जाना चाहिए था।

इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि इससे पहले भी धोनी आईपीएल के एक सीज़न में अंपायर के फैसले से नाखुश थे जिसके बाद वो मैदान के बाहर होने के बावजूद अंदर आ गए थे और अंपायर से बहस करने लगे थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार