अगर आप चेन्नई सुपर किंग्स के फैन हैं तो आपके लिए एक लेटेस्ट अपडेट है। चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू कर दी है। इस समय सोशल मीडिया पर धोनी का एक ट्रेनिंग वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो सीएसके के हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ नेट्स में ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं।

Advertisement

बैटिंग सेशन में धोनी की ट्रेडमार्क एलिगेंस और शार्पनेस दिखी। उन्होंने सटीक ऑफ-साइड ड्राइव से शुरुआत की। उसके बाद सॉलिड बैकफुट पुल शॉट भी लगाए। वहीं, इस वीडियो में रुतुराज गायकवाड़ को भी बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है जहां वो चौके-छक्कों की बारिश करते हुए नजर आए। इस ट्रेनिंग सेशन का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

पिछले साल धोनी ने सीएसके के सभी 14 मैच खेले थे लेकिन इस सीजन में टीम में संजू सैमसन की भी एंट्री हुई है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि धोनी इस सीजन में किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरते हैं। सीज़न के दूसरे हाफ़ में धोनी ने टीम की कप्तानी भी की लेकिन इस सीजन में रुतुराज गायकवाड़ की वापसी होन के बाद वो कप्तान की भूमिका में नहीं दिखेंगे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 44 साल के धोनी सीएसके के लिए इस सीजन में सभी मैच खेलते हैं या नहीं। बता दें कि धोनी ने इस सीजन में खेलने के लिए भी काफी मेहनत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम में एक डिसिप्लिन्ड डेली ट्रेनिंग रूटीन फॉलो किया। हर दिन लगभग 1:30 PM बजे अपने सेशन शुरू करते हुए, उन्होंने पांच घंटे के ट्रेनिंग ब्लॉक पूरे किए जो खास तौर पर तेज़ भारतीय गर्मियों की ज़रूरतों के लिए स्टैमिना बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार