भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अक्सर सोशल मीडिया और विवादों से दूर रहते हैं लेकिन ना चाहते हुए भी धोनी इस समय नए विवाद में फंसते दिख रहे हैं। भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद करोड़ों फैंस धोनी के पहले रिएक्शन का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन जब रिपोर्टर ने धोनी से भारत की 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर टिप्पणी मांगी तो उन्होंने कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया।

Advertisement

उनके इनकार करने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मेन इन ब्लू ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर  तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी जीत हासिल की जिससे वो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम बन गए। भारत की जीत पर कई पूर्व क्रिकेटर्स और सेलिब्रिटीज़ ने रिएक्शन दिया लेकिन धोनी ने रिएक्शन नहीं दिया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में धोनी को हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा जा सकता है और जब एक रिपोर्टर ने भारत की जीत पर उनके विचार जानना चाहा तो धोनी चुप रहे और पत्रकार को दूर जाने का इशारा किया। उन्हें काले रंग की टी-शर्ट और मैचिंग ट्राउजर पहने देखा गया, उनका चेहरा आंशिक रूप से मास्क से ढका हुआ था।

धोनी का ये रवैय्या सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कुछ फैंस उनको ट्रोल करने लगे और ये तक कहने लगे कि धोनी के व्यवहार से पता चलता है कि वो टीम इंडिया के ट्रॉफी जीतने से खुश नहीं हैं और वो नहीं चाहते थे कि उनके अलावा कोई भी कप्तान भारत को आईसीसी ट्रॉफी जितवाए। बता दें कि धोनी ने भारत को 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई, जहां उन्होंने रोमांचक फाइनल में इंग्लैंड को हराया। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं और 2025 सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रतिनिधित्व करेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार