15 फरवरी, (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में वनडे सीरीज का छठा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी के पास 4 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। आइए जानते हैं..

Advertisement

#1. एमएस धोनी इस मैच में 3 कैच पकड़ लेते हैं या फिर स्टंपिंग कर लेते हैं तो वह भारत के लिए बतौर विकेटकीपर अपने 400 शिकार पूरे कर लेंगे। बता दें धोनी ने तीन कैच और तीन स्टम्पिंग एशिया इलेवन के लिए खेलते हुए की है।

Advertisement

#2. धोनी के पास वनडे क्रिकेट में 10000 रन के आंकड़ा छूने का मौका होगा, इसके लिए उन्हें छठे वनडे मैच में 33 रन बनाने होंगे। अगर धोनी ऐसा कर लेते हैं तो वह वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले भारत के चौथे और दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

#3. अगर धोनी 10 हजार रन पूरे कर लेते हैं तो वो वनडे क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज जाएंगे। उनसे पहले श्रीलंका के कुमार संगाकारा ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 13341 रन बनाए हैं। संगाकारा ने अपने वनडे करियर में 14234 रन बनाए हैं। 

#4. धोनी के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 600 कैच पूरा करने का मौका होगा, इसके लिए उन्हें एक कैच पकड़नी है। धोनी ने वनडे, टी20 औऱ टेस्ट क्रिकेट में अब तक 599 कैच लपके हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार