लंदन, 7 जून (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि जब क्रिकेट कुशाग्रता की बात आती है तो भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी कंप्यूटर से भी तेज हैं।

Advertisement

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "धोनी कंप्यूटर से भी तेज हैं। कन्प्यूटर किसी विकेट के बारे में खेलने पर जो बता सकता है। धोनी उससे भी तेज यह कर सकते हैं।"
भारत ने बुधवार को साउथ अफ्रीका को छह रनों से मात दे अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। इस मैच में धोनी ने 34 रन बनाए और अहम समय पर रोहित शर्मा के साथ साझेदारी निभाई। साथ ही धोनी ने विकेट के पीछे से एक बेहतरीन फुर्तीदार स्टम्पिंग भी की। 

Advertisement

अख्तर ने साथ ही नंबर-4 पर खेलने वाले लोकेश राहुल की भी तारीफ की है। 

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "मैं राहुल के एक क्रिकेटर के तौर पर काफी पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि राहुल, कोहली के नक्शेकदम पर चल सकते हैं और भविष्य में बेहतरीन बल्लेबाज बन सकते हैं। जब मैं उनसे मिला था तो मैंने उनसे कहा था कि जब खेल नहीं रहे हो तो अपना गुस्सा ट्रेनिंग में निकालो। अपनी एकाग्रता मत खो। मुझे लगता है कि आप भविष्य में बड़े खिलाड़ी बन सकते हो।"

राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 26 रन बनाए थे लेकिन यह रन बेहद अहम थे और उस समय आए थे जब भारतीय टीम लड़खड़ाई थी। उसे एक साझेदारी की जरूरत थी और दूसरे छोर पर खड़े रोहित को साझेदार की।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार