MS Dhoni Return Update: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 33वां मुकाबला गुरुवार, 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले CSK ने खुद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की फिटनेस और उनके खेलने पर बड़ा हिंट दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सीएसके ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से धोनी का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो नेट्स में विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते नज़र आए हैं। इस वीडियो को शेयर करके सीएसके ने लिखा, "रूल नंबर वन: जब थाला स्टंप के पीछे हो तो बाहर न निकलें। रूल नंबर टू: रूल नंबर 1 को दोबारा पढ़ें।"
सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी का ये 11 सेकंड का वीडियो शेयर करके फैंस के दिलों में उम्मीद जगा दी है और कहीं ना कहीं ये संकेत दे दिए है कि माही टीम के अगले मुकाबले (बनाम मुंबई इंडियंस) में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी पूरी तरह फिट दिख रहे हैं और उन्होंने नेट्स में सिर्फ विकेटकीपिंग की ही नहीं, बल्कि एक घंटे बैटिंग प्रैक्टिस भी की है।
बताते चलें कि 44 वर्षीय एमएस धोनी बीते समय में अपनी चोटों के कारण काफी परेशान रहे हैं। पिछले सीजन तक उनके घुटने में बेहद परेशानी थी और मौजूदा टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले उन्हें पिंडवी में खिंचाव की समस्या हो गई। यही वज़ह है वो टूर्नामेंट में अब तक सुपर किंग्स के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। हालांकि अब फैंस को यही उम्मीद होगी कि वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ जरूर मैदान पर उतरे और सीएसके को जीत दिलाए।
गौरतलब है कि सीएसके टीम के कई अहम खिलाड़ी जैसे खलील अहमद, आयुष म्हात्रे और नाथन एलिस चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। हालांकि उनके लिए राहत की खबर ये है कि नाथन एलिस की रिप्लेसमेंट स्पेंसर जॉनसन टीम के साथ जुड़ चुके हैं। उन्होंने खलील अहमद और आयुष म्हात्रे की रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।
Also Read: LIVE Cricket Score
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फ़ॉल्क्स, रामकृष्ण घोष।