CSK vs RCB IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान पारिवारिक पुनर्मिलन हुआ। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और वर्तमान कप्तान फाफ डु प्लेसिस समेत दोनों टीमों के तमाम खिलाड़ी मस्ती भरे मूड में नजर आए। डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी मुंबई में अपने पुराने साथी एमएस धोनी को देखकर विराट कोहली के चेहरे की खुशी देखते बनती थी।

Advertisement

अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली का साथ पाकर पुराने वाले धोनी की झलक दिखाई दी। विराट और धोनी दोनों ने एकसाथ जमकर मस्ती वहीं थाला के चेहरे पर हंसी भी देखते बनती थी। विराट कोहली को कई मौकों पर धोनी की जमकर तारीफ करते हुए सुना जा चुका है। ऐसे में धोनी का साथ पाकर वो भी काफी खुश दिखे।

Advertisement

इसके अलावा रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो के साथ भी उन्हें बातचीत करते हुए देखा गया। जबकि डु प्लेसिस ने माइकल हसी और सीएसके के कुछ अन्य खिलाड़ियों का साथ पाकर जश्न मनाया। चैन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 का खिताब जीता था। बता दें कि सीएसके की टूर्नामेंट में अब तक अच्छी शुरुआत नहीं हुई है। 

सीएसके ने अब तक अपने सभी चार मैच गंवाए हैं। जबकि दूसरी ओर आरसीबी अंक तालिका में नंबर 3 पर है और चार मैचों में 3 जीत के साथ अच्छी फॉर्म में नजर आ रही है। डु प्लेसिस ने कोहली से बैंगलोर के कप्तान के रूप में और जडेजा ने सीएसके से धोनी की जगह कप्तानी ली है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार