गुजराट टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल 2024 के 59वें मुकाबले में एक बार फिर से सुरक्षा की पोल खुल गई। इस मैच में जब चेन्नई की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस गया और एमएस धोनी के पास जा पहुंचा। इस फैन को अपनी तरफ आते हुए देख धोनी भी मज़े लेते हुए उससे दूर भागने लगे।

Advertisement

ये घटना मैच के अंतिम ओवर के दौरान घटी जब ये फैन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा को चकमा देकर धोनी से मिलने के लिए पिच तक पहुंच गया। धोनी भी फैन से मिलने से पहले उससे भागते दिखे। मैदान से बाहर जाने से पहले फैन धोनी के पैरों पर गिर पड़ा और माही ने इस फैन को गले भी लगाया। इस दौरान धोनी इस फैन से कुछ बात भी करते दिखे और अंत में सुरक्षाकर्मी इस फैन को बाहर ले गए। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच में बेशक चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा लेकिन एमएस धोनी की बैटिंग ने फैंस को प्रसन्न कर दिया। धोनी ने पारी के आखिरी ओवर में राशिद को लगातार दो छक्के लगाए लेकिन धोनी के ये छक्के लगाने से पहले ही सीएसके की हार तय हो गई थी। धोनी ने जीटी के खिलाफ 11 गेंदों में 26 रन बनाए लेकिन ये उनकी टीम की जीत के लिए पर्याप्त नहीं था और घरेलू टीम ने 35 रनों से मैच जीत लिया।

Also Read: Live Score

इस जीत के साथ गुजरात ने अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जगाए रखा है। इस मैच में गुजरात ने साई की जगह इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में संदीप वारियर और चेन्नई ने तुषार देशपांडे की जगह अजिंक्य रहाणे को खिलाया। इस मैच में गुजरात के कप्तान गिल ने फील्डिंग नहीं कि क्योंकि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उनकी जगह कप्तान राहुल तेवतिया करते हुए नजर आये थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार