आईपीएल 2023 के 16वें मैच में जब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरी तो सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। इस मैच के दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। ये सीएसके के कप्तान के रूप में धोनी का 200वां मैच है और इसके साथ ही वो आईपीएल में किसी टीम की 200 मैचों में कप्तानी करने वाले इकलौते कप्तान बन गए हैं।

Advertisement

धोनी के इस खास मैच में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में फैंस की भी भारी भीड़ देखने को मिली और जब वो टॉस के लिए पहुंचे तो चारों तरफ धोनी-धोनी की आवाजें सुनने को मिली। हालांकि, टॉस जीतने के बाद उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन इसके बाद जब वो रवि शास्त्री से बात कर रहे थे तो उन्होंने चेपॉक स्टेडियम को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसने फैंस को उत्साहित कर दिया।

Advertisement

धोनी ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ये शायद थोड़ी धीमी पिच होगी, पहले गेम से थोड़ा अलग। ओस एक भूमिका निभा सकती है और ये पिच दूसरी पारी में बेहतर हो सकती है। (आईपीएल में सीएसके कप्तान के रूप में अपने 200 वें खेल पर) ये अच्छा लगता है और मुझे ये भी लगता है कि फैंस शानदार रहे हैं। ये भी सच है कि हमने पुराने स्टेडियम में शुरुआत की थी, ये बहुत गर्म और उमस भरा था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि हम स्विट्जरलैंड में खेल रहे हैं। हमने क्रिकेट में बदलाव देखा है। उस समय तक टी20 कैसे खेला जाता था, अब तक बहुत कुछ बदल गया है। फैंस शानदार रहे हैं। हमें चोट लगने की चिंता थी और खिलाड़ी अनुपलब्ध थे, लेकिन फिर भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया। मिचेल सेंटनर और प्रीटोरियस ने थीक्षणा और मोइन के लिए जगह बनाई है।" 

आपको बता दें कि 41 वर्षीय धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी ने दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग में बतौर कप्तान 214 मैच खेले हैं। CSK के कप्तान धोनी के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 146 मैचों में एमआई की कप्तानी की है। पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने 140 मैचों में बैंगलौर की कप्तानी की है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार