Muhammad Waseem, India vs UAE Asia Cup 2025: भारत औऱ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच बुधवार (10 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। इस मैच में यूएई के कप्तान और स्टार बल्लेबाज मुहम्मद वसीम के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

वसीम ने अभी तक अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 82 मैच की 82 पारियों में 37.94 की औसत और 155.67 की स्ट्राईक रेट से 2922 रन बनाए हैं। वसीम अगर भारत के खिलाफ 79 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाले यूएई के पहले औऱ दुनिया के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Advertisement

इसके अलावा वह सबसे तेज 3000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया एरॉन फिंच और मलेशिया के विरनदीप सिंह को पछाड़ने का मौका होगा। इन दोनों खिलाड़ियों ने 98-98 पारियों में 3 हजार टी-20 इंटरनेशनल रन का आंकड़ा हासिल हासिल किया था। 

बता दें कि वसीम टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनके बल्ले से अभी तक 180 छक्के आए हैं और इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा (205) ही हैं। 

हालांकि वसीम ने अभी तक भारत के खिलाफ कोई टी-20  इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। 

भारत बनाम यूएई टी-20 रिकॉर्ड

Advertisement

भारत औऱ यूएई के बीच सिर्फ एक टी-20 इंटरनेशनल मैच ही खेला गया है, 2016 एशिया कप में मीरपुर के शेरे-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में। उस मुकाबले में भारत ने 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। 

एशिया कप 2025 के लिए यूएई की टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतिउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार