भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने शादी के बाद अपनी जीवनसाथी का ठीक से चेहरा भी नहीं देखा होगा, लेकिन देश की क्रिकेट टीम को जीत दिलाने के लिए निकल गए।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मुकेश कुमार मंगलवार की रात छपरा के बनियापुर की रहनेवाली दिव्या सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। अभी दिव्या की अपने ससुराल के लोगों को ठीक से पहचान भी नहीं पाई हैं। मंगलवार को मुकेश की बारात गोपालगंज के काकड़कुंड गांव से निकली और बुधवार की सुबह मुकेश अपनी जीवनसाथी दिव्या की विदाई कराकर अपने घर पहुंचे।

Advertisement

बताया जाता है कि इसी बीच टीम प्रबंधन की ओर से मुकेश को बुलावा आ गया और बिना देरी किए मुकेश अपनी टीम के साथ जुड़ने रायपुर के लिए रवाना हो गए। परिजनों के मुताबिक, कई रस्म रिवाज भी अभी पूरे नहीं हुए थे, लेकिन मुकेश देश का प्रतिनिधित्व करने चल दिए। जाने के दौरान उनकी मां मालती देवी ने अपने पुत्र को आशीर्वाद दिया।

Also Read: Live Score

परिजनों को उम्मीद है कि मुकेश शेष मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगा। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रहीटी-20 सीरीज में अभी तीन मैच हुए हैं। इस सीरीज का अगला मैच एक दिसंबर को रायपुर में होना है। दिव्या फिलहाल अपने ससुराल में है। परिजनों की मानें तो चार दिसंबर को मुकेश फिर गोपालगंज आयेंगे और बहुभोज का आयोजन किया जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार