नई दिल्ली, 17 अप्रैल (CRICKETNMORE) । आईपीएल 2013 में स्पाट फिक्सिंग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध झेल रहे क्रिकेटर अंकित चव्हाण को मुंबई क्रिकेट संघ ने रणजी ट्राफी का उनका बकाया 32 लाख रूपये चुका दिया है।

एमसीए उपाध्यक्ष रवि सावंत ने बताया कि उन्होंने बीसीसीआई को नवंबर 2014 में पत्र लिखकर चव्हाण को बकाया चुकाने की अनुमति मांगी थी लेकिन बोर्ड से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला लिहाजा उन्होंने भुगतान कर दिया। इसमें मैच फीस और एमसीए के बोनस की रकम में उसका हिस्सा शामिल है जो टीम के सभी सदस्यों को 2012–13 रणजी खिताब जीतने पर मिला था।

सावंत ने कहा, ''चव्हाण के माता पिता ने हमसे संपर्क किया जिसके बाद हमने बीसीसीआई को पत्र लिखा ताकि उसका बकाया चुकाने की अनुमति हासिल कर सके। हमें मार्च तक बीसीसीआई से कोई जवाब नहीं मिला तो हमने बकाया चुका दिया।’’ चव्हाण, एस श्रीसंत और अजित चंदीला को स्पाट फिक्सिंग मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चव्हाण और श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया जबकि बीसीसीआई ने चंदीला की सजा पर फैसला नहीं किया है।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार