पुणे, 1 मई | राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम को एक बार फिर अपने घर में हार मिली। मुम्बई इंडियंस ने रविवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के अपने नौवें मैच में पुणे को आठ विकेट से हराया। इस जीत के साथ मुम्बई तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पुणे ने मुम्बई के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा, जिसने उसने 18.3 ओवरों में दो विकेट पर हासिल कर लिया। मुम्बई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक नाबाद 85 रन बनाए। पार्थिव पटेल ने 21, अंबाती रायडू ने 22 और जोस बटलर ने नाबाद 27 रनों का योगदान दिया।

रोहित और पटेल ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। इस्रके बाद रोहित ने रायडू के साथ मिलकर स्कोर को 91 तक पहुंचाया और फिर बटलर के साथ टीम को जीत तक पहुंचा दिया। रोहित ने 60 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए जबकि बटलर ने 17 गेंदों की नाबाद पारी में दो चौके और एक छक्का जड़ा।

पुणे का यह आठवां मैच था। उसे छह मैचों में हार मिली है। दो मैचो में उसे जीत नसीब हुई है। पुणे ने अपने पहला मैच जीता था और इसके बाद उसे लगातार चार मैचों में हार मिली थी। छठा मैच उसने जीता था लेकिन आठवें मैच में एक बार फिर उसे हार मिली। इस हार के बावजूद वह तालिका में छठे स्थान पर है। दूसरी ओर, मुम्बई ने नौ मैचो में पांचवीं जीत हासिल की है। उसेचार मैचो में हार मिली है। वह 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

इससे पहले, मुम्बई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और मेजबान टीम को निर्धारित 20 ओवरो में पांच विकेट पर 159 रनों पर सीमित कर दिया। सौरव तिवारी ने मेजबान टीम की ओर से सबसे अधिक 57 रन बनाए। इसके अलावा स्टीवन स्मिथ ने 45 रन जोड़े। तिवारी और स्मिथ ने आठ रन के कुल योग पर अजिंक्य रहाणे (4) का विकेट गिरने के बाद दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े।

स्मिथ 92 के कुल योग पर आउट हुए। स्मिथ ने 23 गेंदों की पारी में तीन छक्के और चार चौके लगाए। पीटर हैंड्सकॉम्ब (6) का विकेट 105 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद तिवारी ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (24) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए उपयोगी 33 रन जोड़े।

तिवारी का विकेट 138 के कुल योग पर गिरा। तिवारी ने 45 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान का विकेट 149 के कुल योग पर गिरा। कप्तान ने 24 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए। थिसिरा परेरा ने नौ गेंदों पर एक छक्के की मदद से नाबाद 12 रन बनाए। मुम्बई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन सफलता पाई जबकि हरभजन सिंह और मिशेल मैकक्लानेघन को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

Agency

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार