इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लीग की आगामी 14वें सीजन के लिए शनिवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा, "नई जर्सी में पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है। हमारे पांच आईपीएल खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।"

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने कहा कि पहले की तरह नीले रंग की इस जर्सी में सुनहरे (गोल्डन) रंगों का ज्यादा इस्तेमाल है। मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस आईपीएल के 14वें में नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

मुंबई इंडियंस सर्वाधि पांच बार 2011, 2013, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार