वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने स्टार स्ट्पोर्टस के टॉक शो में बात करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के विकेट को हासिल करने की होगी। उनको विराट की विकेट जल्दी नहीं निकालनी होगी और यह टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जिम्मेदारी होगी की वो जल्दी से जल्दी कोहली को पवेलियन भेजे।

Advertisement

लारा का कहना है कि अगर विराट एक बार क्रीज पर जम गए तो वो काफी रन बनाएंगे और उन्हें आउट करना बहुत मुश्किल होगा। इलसिए मुंबई को अगर मैच में पकड़ बनानी है तो उन्हें कोहली को कम से कम रन पर आउट करना होगा। 

Advertisement

लारा ने आगे  बात करते हुए कहा कि  बौंगलोर के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के बीच एक बेहतरीन प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि  रोहित हमेशा को हमेशा से लेग स्पिनर्स के सामने परेशानी आती है लेकिन अगर रोहित आज संभल के खेलते है तो वो अपने टीम के लिए काफी रन बनाएंगे। 

आज (28 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर आरसीबी और मुंबई इंडियंस की टीम एक दूसरे के खिलाफ आमने-सामने होंगे। जहां मुंबई अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखने की कोशिश करेगी, वहीं आरसीबी पंजाब के खिलाफ हार के बाद वापस पटरी पर आने की कोशिस करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार