मुंबई इंडियंस (MI) ने आधिकारिक तौर पर अपनी आईपीएल 2025 की नई जर्सी लॉन्च कर दी है, और कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस मौके पर फैंस के लिए एक खास संदेश दिया।

Advertisement

नई जर्सी की खासियत
MI की इस नई जर्सी में हमेशा की तरह ब्लू और गोल्डन रंग का कॉम्बिनेशन रखा गया है। ब्लू रंग जहां टीम की ताकत, आत्मविश्वास और क्षमता को दर्शाता है, वहीं गोल्डन रंग टीम की उपलब्धियों और जीत की भूख का प्रतीक है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के कोर प्लेयर्स रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने इस जर्सी को पहनकर टीम की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इस जर्सी में फ्रेंचाइजी के मुख्य स्पॉन्सर Lauritz Knudsen Electrical and Automation (LKEA) का नाम सामने की ओर दिखेगा। पहले यह कंपनी L&T Switchgear के नाम से जानी जाती थी और अब यह Schneider Electric का एक हिस्सा है।

हार्दिक पंड्या का फैंस के लिए संदेश
मुंबई इंडियंस ने MI TV में एक वीडियो शेयर कि है जिसमें हार्दिक पंड्या कहा, "डियर पलटन, 2025 हमारा साल है। हमें अपनी विरासत को वापस वहां ले जाना है, जहां यह  belongs करती है। जब हम ब्लू और गोल्ड पहनकर मैदान में उतरेंगे, तो मुंबई की पहचान के साथ खेलेंगे। यह सिर्फ हमारी जर्सी नहीं, बल्कि आपसे किया गया हमारा वादा है। चला भेटू, वानखेडे ला!" (चलो मिलते हैं वानखेडे में)

कब होगा MI का पहला मुकाबला?
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को करेगी, जहां उनका पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में होगा।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियन्स की पूरी टीम 
हार्दिक पांड्य (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार