Mumbai vs Punjab: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हमेशा की तरह इस बार भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैच के दौरान कई मजेदार वाक्ये हुए वहीं अर्शदीप सिंह द्वारा फेंके जा रहे 12वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई के बल्लेबाज सौरभ तिवारी मैदान पर दर्द से करहाते हुए लेट गए थे।

Advertisement

अर्शदीप सिंह की गेंद पर सौरभ तिवारी ने शॉट खेला और गेंद सीधा अर्शदीप के हाथों में चली गई। अर्शदीप सिंह ने बिना वक्त गंवाए बल्लेबाजी एंड पर थ्रो मारा और गेंद जाकर सौरभ तिवारी के पैरों के बीच लगी। गेंद लगते ही सौरभ तिवारी तुंरत दर्द से करहाते हुए मैदान पर लेट गए वहीं उनको तकलीफ में देखकर पंजाब के खिलाड़ियों ने उनको सहारा देने की कोशिश की थी। 

Advertisement

हालांकि, कुछ देर का आराम लेने के बाद सौरभ तिवारी एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए तैयार हुए। बता दें कि अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज पंजाब के गेंदबाजों के सामने स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन, सौरभ तिवारी ने मझदार में डूबती मुंबई की नैया को सराहा दिया और आउट होने से पहले 45 रन बनाए।

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए थे। ऐडन मारकरम ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। उनके अलावा दीपक हूडा ने भी 28 रन बनाए। मुंबई ने 19वें ओवर में 6 विकेट रहते हुए इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। हार्दिक पांड्या ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार