महिला प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज़ी ने शुरुआती ओवरों में ही मैच पर पकड़ बना ली। नंदिनी शर्मा और मारिजाने कप्प ने पावरप्ले में घातक गेंदबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस के दोनों ओपनर्स को सस्ते में निपटा दिया। शुरुआती झटकों से मुंबई की रन गति पूरी तरह थम गई। 

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार, 20 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

Advertisement

इस मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया, जबकि मुंबई इंडियंस चार बदलावों के साथ मैदान पर उतरी। मुंबई ने शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, हिला फिरदौस और पूनम खेमनार को टीम में शामिल किया, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने दीया यादव को मौका दिया।

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज़ हेली मैथ्यूज और सजीवन सजना पावरप्ले में ही दिल्ली की तेज़ गेंदबाज़ी के आगे टिक नहीं सकीं।

चौथे ओवर में गेंदबाज़ी करने आई नंदिनी शर्मा ने पांचवी गेंद पर सटीक लाइन और लेंथ पर गेंद डालते हुए सजीवन सजना को 9 रन पर चलता किया। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच होकर अंदर आई और बल्लेबाज़ को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

इसके बाद अगला ओवर लेकर आई मारिजाने कप्प ने भी पहली ही गेंद पर असर दिखाया। अंदर की ओर आती गेंद पर हेली मैथ्यूज पूरी तरह चूक गईं और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इस तरह नंदिनी शर्मा और मारिजाने कप्प के इस डबल अटैक ने पावरप्ले में ही मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी के डेंडे उड़ा दिए।

Advertisement

VIDEO:

टीमें इस मै के लिए
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, दीया यादव, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, लूसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, रहिला फिरदौस (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार