भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप 2022 में शानदार आगाज़ किया है। इस रोमांचक मैच में दोनों टीमों ने लड़ने का ज़ज्बा दिखाया लेकिन आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या ने दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और टीम को छक्का लगाकर जीत दिला दी। पाकिस्तान बेशक ये मैच हार गया लेकिन इस मैच में अपना डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज नसीम शाह ने दुनिया को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

19 साल के नसीम शाह ने पहले ही ओवर में केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट करते हुए मैच में अपने कोटे के चार ओवरों में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। हालांकि, आखिरी कुछ ओवरों में उनका पैर चोटिल हो गया और वो दर्द से कराहते दिखे। फैंस को ऐसा लगा कि वो गेंदबाज़ी नहीं कर पाएंगे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इस बड़े मैच में अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया।

Advertisement

नसीम अपने आखिरी ओवर में बुरी तरह से घायल नजर आ रहे थे और दर्द उन पर हावी होता दिख रहा था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आखिरी ओवर पूरा किया। नसीम के ज़ज्बे को पूरी दुनिया सलाम कर रही है और सब यही दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी से फिट हो जाएं ताकि बाकी मैचों में वो खेल सकें। नसीम की चोट पर अपडेट देते हुए बाबर ने भी उनकी तारीफ की।

आजम ने अपने युवा गेंदबाज के बारे में कहा, "नसीम ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट लिए और डेथ में भी अच्छी गेंदबाजी की। नसीम ने हमें कभी भी शाहीन शाह अफरीदी की अनुपस्थिति का एहसास नहीं होने दिया। ये उनका आत्मविश्वास था जिसने उन्हें ऐसी गेंदबाजी करने के लिए प्रेरित किया।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार