आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है और इसी कड़ी में उन्होंने एक प्रैक्टिस मैच भी खेला जिसमें उन्होंने अपने स्क्वॉड को दो टीमों में बांटा। इस प्रैक्टिस मैच में नवदीप सैनी को भी बॉलिंग करते हुए देखा गया, सैनी हर्षित राणा की जगह रिप्लेसमेंट के लिए ट्रायल देने आए हुए हैं और केकेआर की मैनेजमेंट उन पर निगाहें बनाए हुए है।

Advertisement

इस मैच में सैनी ने अपनी बॉलिंग से सुर्खियां भी बटोरीं। वो गोल्डन नाइट्स की तरफ से बॉलिंग कर रहे थे और उन्होंने पर्पल नाइट्स के ओपनर फिन एलन को चारों खाने चित्त करते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। एलन 10 गेंदों में 23 रन बनाकर खतरनाक नजर आ रहे थे लेकिन उन्होंने सैनी की सीधी गेंद पर स्कूप खेलने की कोशिश की और वो पूरी तरह से चूक गए और गेंद सीधा मिडल स्टंप को उखाड़ गई। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। 

Advertisement

अगर इस मैच की बात करें तो गोल्डन नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए थे। टीम के लिए कप्तान रिंकू सिंह के अलावा खतरनाक ओपनर टिम सिफर्ट ने भी 13 गेंदों में 30 रन और आर एम्ब्रीस ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। वहीं, बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने भी महज 16 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी खेलकर अपने टैलेंट का परिचय दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पर्पल नाइट्स ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मुंबई के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने शानदार शतक जड़ते हुए 55 गेंदों में 103 रन बनाए और टीम को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार