भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच बीते बुधवार (11 अक्टूबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का मुकाबला खेला गया था जिसमें भारत ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर 8 विकेट से जीत हासिल की। सिर्फ इतना ही नहीं, इस मुकाबले के दौरान दिल्ली में एक दिल छूने वाला नजारा भी देखने को मिला। दरअसल, यहां जब विराट कोहली (Virat Kohli) बल्लेबाजी कर रहे थे तब फैंस अफगानी गेंदबाज़ नवीन उल हक (Naveen ul haq) को कोहली-कोहली के नारे लगाकर छेड़ रहे थे। इसी बीच विराट ने फैंस को ऐसा करने से मना किया और नवीन को लगे लगा लिया।

Advertisement

जी हां, यानी अब विराट और नवीन के बीच आईपीएल से चलता आ रहा विवाद आखिरकार खत्म हो चुका है। भारत-अफगानिस्तान मुकाबले के दौरान इन दोनों ही खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गले लगाया और आपस में हंसते मुस्कुराते बातचीत करते नजर आए। इसी बीच अब अफगानी गेंदबाज़ ने विराट पर अपने मन की बात रखी है। दरअसल, नवीन भी यह मान चुके हैं विराट कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी और बहुत अच्छे इंसान हैं।

Advertisement

दिल्ली में देखे गए मैच के बाद नवीन उल हक ने विराट कोहली की खूब तारीफ की। वह बोले, 'विराट बहुत अच्छे प्लेयर और एक बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने मुझे कहा कि हमें पिछली बातों को भूल जाना चाहिए। मैंने भी उनसे कहा कि हां ये बाते खत्म हो चुकी हैं। मेरे और उनके बीच जो भी हुआ वह मैदान के अंदर की बात थी। मैदान के बाहर हमारे बीच कोई भी विवाद नहीं हैं। लोग और मीडिया ने इसे बड़ा बना दिया था।'

नवीन उल हक ने विराट के लिए फैंस का प्यार देखकर भी एक कमेंट किया। उन्होंने कहा कि हम इसके बारे में कुछ नहीं सोचते। फैंस जिसका नाम लेना चाहते हैं, उनका नाम लेते हैं। यह विराट का घरेलू मैदान है और दर्शक अपनी होम टीम और होमटाइन के लड़के को सपोर्ट करेंगे। इसलिए वह कोहली-कोहली के नारे लगा रहे थे।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने 56 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की पारी खेली। वहीं नवीन उल हक को कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने अपने 5 ओवर में सिर्फ 31 रन ही खर्चे। इस जीत के साथ अब भारतीय टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज कर चुकी है और अब वह पॉइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार