कोलकाता, 20 जनवरी| भारत के ऑफ-स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने शनिवार को वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही भारतीय टीम का समर्थन किया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम इस तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ चुकी है, लेकिन हरभजन का मानना है कि तीसरे टेस्ट में टीम वापसी कर सकती है। 

Advertisement

 क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

हरभजन ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, "निश्चित तौर पर भारतीय टीम सीरीज में वापसी करेगी। हर मैच एक नया अवसर होता है। जो भी हुआ है, आप उसे बदल नहीं सकते। मगर जो आपके सामने है, उसे आप बदल सकते हैं।"

भारत के लिए 100 टेस्ट और 236 वनडे मैच खेलने वाले हरभजन रविवार को नॉकआउट दौर में सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में पंजाब का नेतृत्व कर रहे हैं।  हरभजन ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि भारतीय टीम अगला मैच जीतेगी।"

Advertisement

 क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

भारत को केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 72 रनों से और इसके बाद सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 135 रनों से हरा दिया।  दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 जनवरी से जोहानसबर्ग में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार