18 सितंबर (नई दिल्ली)। जहां एक तरफ क्रिकेटर्स आईपीएल जैसी पैसा कमाऊ लीग में खेलकर करोड़ों रूपए कमा रहे हैं वहीं न्यूजीलैंड के महान ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स को अपना परिवार का गुजारा करने के लिए सफाई का काम करना पड़ा रहा है। 

Advertisement

मिड डे डॉटकॉम की खबर के अनुसार न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर क्रिस केर्न्स बस स्टॉप की सफाई का काम कर रहे हैं। मैच फिक्सिंग के मामले में फंसे क्रिस केर्न्स सारी कमाई अपनी कानूनी लड़ाई में लगा चुके हैं। केर्न्स ऑकलैंड सिटी काउंसिल में नौकरी कर रहे हैं जहां वह सफाई करने वाला ट्रक चलाते हैं और वह इससे बस स्टॉप की सफाई भी करते हैं। उन्हें इस काम को करने के लिए एक घंटे के 17 डॉलर मिलते हैं। इसी के सहारे वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ गुजारा कर रहे हैं। 

Advertisement

क्रिस केर्न्स के करीबी दोस्त डियोन नैश ने कहा कि वह उनकी हालत देखकर काफी उदास है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के लिए बहुत संघर्ष कर रहा। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ उसका समर्थन कर सकता लेकिन दोस्त होने के नाते उसे देखकर काफी दुख होता है। लेकिन वह एक चैंपियन है और इस सबसे जरूर बाहर आ जाएगा। 

न्यूजीलैंड के लिए 62 टेस्ट,215 वन डे मैच और 2 टी-ट्वंटी खेल चुके क्रिस केर्न्स कुछ साल पहले दुबई में हीरों के व्यवसायी के रूप मे काम करते थे । क्रिस केर्न्स के पास अपना घर नहीं है वह अपने परिवार के साथ ऑकलैंड के सबसे महंगे इलाके हर्ने बे में किराये पर रहते हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार